Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता *🚸स्कूल और बचपन🚸*विजय पोखरणा "यस"*12-Jan-2023

🚸स्कूल और बचपन🚸

📖📖🎒🎒⛹️⛹️

वह स्कूल नहीं जन्नत थी
दोस्तों से घंटो दरवाजे पर बतियाना
मिट्टी में पांव से घर बनाना
रोज कपड़े गंदा करना जन्म सिद्ध अधिकार था
क्लास बंक का अलग आनन्द था
गुरूजी के बाजार में दिखने पर भय से छिपना
सतोलिया,गिल्ली डंडा खेलना,
पतंग लूटना, कब्बड़ी, छुपन- छिपाई का कोई सानी नहीं था
दूध नहीं पीने के लिए पेट दर्द का बहाना
मिठाई के डिब्बे के लिए चुपचाप ऊपर चढ़ना
स्कूल में मार खाने पर घर पर भी खाना
बर्फ का गोला खाने के लिए मचलना
बस में साथी से लड़ना अलग आनंद देता था 
काश फिर से बच्चे बन जाए
स्वर्ग सा पुनः आनन्द पाए।।

✍️ विजय पोखरणा "यस"
अजमेर

   10
10 Comments

madhura

13-Jan-2023 03:24 PM

nice one

Reply

VIJAY POKHARNA "यस"

13-Jan-2023 03:33 PM

🙏🙏

Reply

Mahendra Bhatt

13-Jan-2023 10:35 AM

शानदार

Reply

VIJAY POKHARNA "यस"

13-Jan-2023 03:32 PM

🙏🙏

Reply

Gunjan Kamal

13-Jan-2023 08:53 AM

शानदार प्रस्तुति 👌🙏🏻

Reply

VIJAY POKHARNA "यस"

13-Jan-2023 03:32 PM

🙏🙏

Reply